#रक्तदान_शिविर_का_आयोजन #top_news #ranchi_latest

*प्रेस विज्ञप्ति*

#रक्तदान_शिविर_का_आयोजन

#रांची 27 दिसंबर। श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा नागरमल मोदी सेवा सदन के सहयोग से गणेश नारायण साबू चैक, सेवा सदन पथ स्थित माहेश्वरी भवन में  कोविड-19 की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह सैनिटाइज्ड और सुरक्षित परिस्थितियों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

श्री माहेश्वरी सभा वर्षों से प्रतिवर्ष 2 बार रक्तदान शिविर का आयोजन करती है ताकि जरूरतमंदों के लिए रक्त की कमी ना हो।

#रक्तदान_शिविर_का_आयोजन #top_news #ranchi_latest


रक्तदान शिविर प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक चला और कुल 64 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। 

इस रक्तदान शिविर के संयोजक बिपिन भाला, दिनेश काबरा और हिमांशु धुत थे।

इस अवसर पर सहयोग के लिए सभा के अध्यक्ष शिव शंकर साबू, सचिव नरेंद्र लखोटिया, युवा संगठन के अध्यक्ष सौरव साबू, सचिव अंकुर डागा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार मारू, किशन साबू, बसंत लाखोटिया, मनमोहन मोहता, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल, विनय मंत्री, श्याम बिहाणी, पुनीत काबरा, विकास काबरा, गौतम राठी आदि उपस्थित रहे।

यह जानकारी मिडिया प्रभारी गिरिजा शंकर पेड़ीवाल 9470166000 ने दी।


#रक्तदान_शिविर_का_आयोजन #top_news #ranchi_latest

 Info. Credit: Public News Jharkhand

Post a Comment

0 Comments