झारखंड स्किल डेवेलपमेंट पार्टनर एसोसिएशन के सदस्यों...#1 #top_news ~ Ranchi Latest

 प्रेस विज्ञप्ति

झारखंड स्किल डेवेलपमेंट पार्टनर एसोसिएशन के सदस्यों ने स्किल ट्रेनिंग सेंटर को री-ओपनिंग कराने की मांग को लेकर माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह आपदा विभाग बन्ना गुप्ता  जी से मुलाकात किया गया साथ ही ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि झारखंड में स्किल डेवलपमेंट सेंटर 300 से भी ज्यादा है ओर राजधानी रांची में 35-40 सेंटर्स मौजूद है जो कोरोना महामारी के वजह से ट्रेनिंग सेंटर बंद पड़े हैं। झारखंड में सीधे तौर पे स्किल सेंटर में लगभग 5000 कर्मी है ओर 20000 करीब ट्रेनी की प्रशिक्षण एवं रोजगार अधर में है पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है इतने दिनों से लोकडौन रहने की वजह से सभी कर्मचारियों का रोजी रोटी छीन गया है राशन पानी के लिए दिक्कत हो रही है ये सारी युक्त बातें को माननीय मंत्री महोदय जी को झारखंड स्किल डेवेलपमेंट पार्टनर एसोसिएशन के द्वारा अवगत कराया गया एवं मांग रखी गयी कि  जिस तरह देश के लगभग सभी राज्यों में कौशल विकास का कार्यक्रम चालू किया गया है उसी तरह झारखंड में भी सरकार के गाइडलाइन के अनुरूप सेंटर को चालू किया जाए ताकि राज्य की रोज़गार परख कौशल विकास का काम चलता रहे। इस विषय पर मंत्री जी संज्ञान लेते हुए अस्वासन दिए कि 15 जनवरी 2021 को निर्णय लिया जाएगा और कौशल प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाएगा । झारखंड स्किल डेवलोपमेन्ट पार्टनर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीमती अदिति सिन्हा, पीयूष गेरा, संजय कुमार,  रजनीकांत शर्मा निरंजन कुमार सिंह, शौर्य वैभव, पूर्णिमा , विजय कुशवाहा,विनय कुमार अमित चौबे, पवन पिल्लई , आशीष, अनीश, इंद्रावती एवं एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद थे।

#1 #top_news ~ Ranchi Latest



Source: Public News Ranchi

Post a Comment

0 Comments