Ranchi Local News #1 #top_news ~ Ranchi Latest

 #राँची। 

आपसी विवाद में पति ने कि पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना जिले ओरमांझी थाना क्षेत्र के लुपुंगा गांव में हुई है | जहां काशीनाथ मुंडा ने अपनी पत्नी मीना देवी की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात 8:00 बजे के करीब दोनों पति-पत्नी के बीच भोजन करने के दौरान विवाद हो गया. इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पति पत्नी में हाथापाई होने लगी. इससे गुस्साए पति ने पत्नी को पटक कर दबली से गला रेतकर हत्या कर दी।पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति पूरी रात अपनी पत्नी के शव के पास बैठा रहा.

हत्या की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को ओरमांझी पुलिस पहुंची और पत्नी के हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. मृतक के दो बच्चे हैं. घटना के दौरान वह नानी घर हजारीबाग में थे. घटना के दौरान दोनों पति पत्नी ही घर में थे. पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।

Ranchi Local News #1 #top_news ~ Ranchi Latest

News from: Public News Ranchi


Post a Comment

0 Comments